एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027-28 (कक्षा 6) के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 28 अगस्त 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो माता-पिता अपने बच्चों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें।
फॉर्म भरने के लिए पात्रता
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र/ छात्रा का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत या पास होना चाहिए। छात्र की आयु न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। छात्र का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

