एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर JTO परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार BSNL JTO 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए 5 स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद BSNL Junior Telecom Officer JTO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगा CBT
जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर JTO सीबीटी परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 23 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों से इंजीनियरिंग और जनरल एबिलिटी विषय से 480 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा में प्रत्येक सही सवाल के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रतिशत अंक और सभी सेक्शन को मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

