एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET रिजल्ट का इंतजार कर रहे 17,70,714 उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो UPTET Result 2026 इसी वीक या अगले वीक तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी यूपी टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे और UPESSC UPTET Result का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
तो आप उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद UPTET Scorecard 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

