ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी जनाब मौलाना यासूब अब्बास आज नई दिल्ली में इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ईरान के राष्ट्रपति से आज आमने-सामने होंगे जनाब मौलाना यासूब अब्बास नई दिल्ली में हाई-प्रोफाइल मुलाकात धार्मिक नेताओं और बुद्धिजीवियों के खास संवाद में शिरकत—मुस्लिम जगत के अहम मुद्दों पर होगा मंथन नई दिल्ली में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी जनाब मौलाना यासूब अब्बास आज नई दिल्ली में इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति जनाब डॉ० मसूद पेज़ेश्कियन से विशेष मुलाकात और संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मुलाकात को धार्मिक एवं बौद्धिक जगत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मौलाना यासूब अब्बास को भारत में इस्लामी गणराज्य ईरान के राजदूत महामहिम डॉ. मोहम्मद फतहली की ओर से ईरानी राष्ट्रपति के साथ होने वाली विशेष अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रमुख धार्मिक नेता, बुद्धिजीवी और सामाजिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के आमंत्रण के अनुसार यह विशेष संवाद कार्यक्रम आज शाम द ओबेरॉय होटल, नई दिल्ली में आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद रात्रिभोज का भी आयोजन किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल संवाद में आपसी हितों से जुड़े विषयों के साथ-साथ व्यापक मुस्लिम जगत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होने की संभावना है। धार्मिक नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जुड़े विषय भी संवाद का हिस्सा बन सकते हैं। मौलाना यासूब अब्बास की इस कार्यक्रम में मौजूदगी शिया समुदाय के धार्मिक और बौद्धिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण भागीदारी के तौर पर देखी जा रही है। ईरान के राष्ट्रपति के साथ सीधा संवाद उन्हें विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखने का महत्वपूर्ण अवसर देगा। ईरान के राष्ट्रपति जनाब डॉ० मसूद पेज़ेश्कियन वर्तमान में भारत दौरे पर नई दिल्ली में हैं। और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनकी सहभागिता के सिलसिले में यह यात्रा हो रही है।।

