लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन की ऊपरी परत पर कुछ जमा हुआ सा महसूस होता है। अच्छे स्किनकेयर के बावजूद स्किन बेजान-सी नजर आती है, ऐसा डैड स्किन सेल्स की वजह से हो सकता है। स्किनकेयर के स्टेप्स में एक्सफोलिएशन एक महत्वपूर्ण स्टेप है और इसे सही तरीके से करना उससे भी ज्यादा जरूरी। आइए, इसके बारे में और थोड़ा और विस्तार से समझते हैं।
एक्सफोलिएशन से क्या होता है?
- स्किन की बाहरी परत से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती हैं
- पोर्स को बंद नहीं होने देता
- स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है और चेहरे पर चमक आती है
- आपके स्किनकेयर के प्रोडक्ट ज्यादा अच्छी तरह स्किन के अंदर जा पाते हैं
इसे करने का सही तरीका क्या है?
- चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें
- अब फेस स्क्रब की थोड़ी-सी मात्रा ले लें
- चेहरे पर कुछ सेकंड्स के लिए सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें
- माथे और चिन वाले एरिया पर खासतौर से मसाज करें
- हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें

