एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर रजनीकांत का नाम पिछले समय से उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड मूवी जेलर 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल के तौर पर रजनीकांत की इस मूवी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
इस बीच निर्देशक नेल्सन दिलीप की जेलर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि थिएटर रिलीज से पहले मेकर्स ने जेलर 2 की ओटीटी डील कर डाली है, जिसकी रकम आपकs होश उड़ा सकती है।
इतने करोड़ में हुई जेलर की ओटीटी डील
आज के समय में देखा जाता है कि बड़े पर्दे पर फिल्म के आने से पहले उसके डिजिटल प्लेफॉर्म का सौदा कर लिया जाता है।रजनीकांत की जेलर 2 के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मेकर्स इसकी ओटीटी डील डन कर ली है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर 2 की OTT डील इस साल की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।

