सभी पेट्रोल पंपों पर सिर्फ E20 पेट्रोल की बिक्री जरूरी करने के फैसले का भारी विरोध हुआ. मोदी सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटी. लेकिन, अब लगता है कि सरकार और ऑयल इंडस्ट्री मिलकर E10 पेट्रोल देने की संभावनाएं तलाश रहे हैं.
भारत में इथेनॉल वाले E20 पेट्रोल को लेकर भारी विवाद है. सबसे ज्यादा टेंशन उन लोगों को है, जिनकी गाड़ियां अप्रैल 2023 से पहले की हैं. ये गाड़ियां E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के लायक नहीं बनी हैं. इसलिए पेट्रोल पंपों पर E20 के अलावा पहले वाला E10 पेट्रोल देने की मांग लगातार उठ रही है. केंद्र सरकार भी लगातार इस मांग को कई कारणों से ठुकराती रही है. लेकिन, अब लगता है कि सरकार और ऑयल इंडस्ट्री मिलकर E10 पेट्रोल देने की संभावनाएं तलाश रहे हैं.

