लखनऊ
दिव्या मिश्रा मामले में 1 करोड़ रुपये की रकम की बात सामने आई है – तलाक के दौरान दिव्या की ओर से रुपये मांगने का दावा… भरण-पोषण और स्त्रीधन वापस लेने के लिए रकम मांगने की बात सामने आई, तलाक और आर्थिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव था, पुलिस को मिले दस्तावेजों में कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी मिली, दस्तावेजों में तलाक और स्त्रीधन से संबंधित प्रक्रिया का भी उल्लेख है, एक करोड़ रुपये की मांग को लेकर पुलिस जांच कर रही है, आर्थिक विवाद समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।।

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया X पर बहन की हत्या का दावा किया – ‘कोई तो है, जिसे सबके मर जाने के बाद फायदा होगा’, प्रज्ञा मिश्रा ने बहन दिव्या की हत्या पर उठाए सवाल ? प्रज्ञा के मुताबिक दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक में डिप्टी मैनेजर थीं…पति की कथित प्रताड़ना के चलते दिव्या अलग रह रही थीं, आरोप है कि पति दो रिवॉल्वर लेकर ऑटो से दिव्या की रेकी कर रहा था, बैंक लौटने पर गेट पर पति ने पहली रिवॉल्वर से गोली चलाई, आरोप है कि रिवॉल्वर की बट से चेहरे और सिर पर भी कई वार किए गए, इसके बाद दूसरी रिवॉल्वर से भी फायरिंग किए जाने का दावा किया गया, प्रज्ञा ने पोस्ट में बहन की मौत पर भावुक होकर न्याय की गुहार लगाई।।

