सुबह 7 बजे 6 गाड़ियों से 15 अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची…टीम दस्तावेज खंगाल रही है, बाहर 100 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी में क्लासेज चल रही हैं… रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े परिसरों पर एक साथ रेड चल रही है इनमें सहारनपुर के CA दीपक गुप्ता का ऑफिस और घर भी शामिल है सूत्रों के मुताबिक, ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत कार्रवाई कर रही है।।
ED जांच एजेंसियों के मुताबिक – सरकारी ठेकों से मिले पैसों को कथित तौर पर जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचाया गया…आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियां बनाने और दूसरे कामों में किया गया, अब यह पता लगाया जा रहा कि सरकारी ठेकों का पैसा किन लोगों और कंपनियों के जरिए ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंचा, पिछले कुछ दिनों से जौहर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है, जबकि 15 जुलाई को रामपुर डीएम ने यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था, कहा था- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए इमारतों का निर्माण कराया हालांकि, मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह के कोर्ट ने रामपुर डीएम के आदेश पर रोक लगा दी थी, मामला फिलहाल कोर्ट में है।।
